"मन नही भरता"

❤

"मेरा उनसे कभी मन नही भरता,

चाहे जितनी भी मुलाक़ाते हो,

चाहे घंटो देर तक बाते हो,

तब भी उन्हे ही सुनने को जी चाहता है,

उनकी आवाज मेरे दिलों तक जाता है,

वो बोलते ही रहे, उन्हे रोकने को दिल नही करता,

मेरा उनसे कभी मन नही भरता"


"खामोशी उनकी चुभती है,

ना मौजूदगी उनकी खलती है,

उनकी आहटें हवाओ के जरिये,

रोज मुझसे आ कर मिलती है,

हर पल, हर लम्हा ये दिल ज़िक्र उनका ही करता,

मेरा उनसे कभी मन नही भरता"


"उनका कॉल रिकार्डिंग दिन मे दस दफा सुनना,

उनके एक-एक फ़ोटो को बार-बार देखना,

उनकी बातों को सोच कर, बेवज़ह मुस्कुराना,

फिर अगली सुबह उनकी यादों के साथ ही खुद को जगाना,

लेकिन उनसे ये सब कहने को अब दिल नही करता,

मेरा उनसे कभी मन नही भरता"


"उनसे प्यार पाना मुश्किल है,

फिर भी वो मुझे हासिल है,

एक तरफा प्यार तो खुद मे मुकम्मल होता है,

इसमे ना कोई किसी को पाता और ना ही खोता है,

हर दिन ये दिल बस उनकी ही ख़्वाहिश करता,

मेरा उनसे कभी मन नही भरता !!


#RiyaJaiswal