कैसे थक जाऊं मै !!❤


मंजिल अभी अधुरी है,

अभी कैसे ठहर जाऊं मै,

है रास्ता लम्बा तो क्या,

ऐसे कैसे थक जाऊं मै !!


कुछ सपने अभी अधुरें है,

क्यूँ ना उन्हे सजाऊँ मै,

कुछ आँसूओं को ताले देकर,

क्यूँ ना खिलखिलाऊँ मै !!


जिन्दगी तो बस दो पल की है,

नफ़रत में क्यूँ बिताऊँ मै,

ज़ख़्म मिले हैं गहरे तो क्या,

जीना भुल जाऊं मै !!


माना के अभी वक्त बुरा है,

क्या इतने से ही डर जाऊं मै,

है जब वो खुदा मेरे साथ,

फिर किस बात से घबराऊँ मै !!


#RiyaJaiswal