हिंदी एक भाषा है हिंदुस्तान की 

इसे धर्म - मज़हब में ना बाँट 

हिंदी की हो जो बोलचाल तो मुँह ना बना 

इसे प्रांतों - प्रदेशों में ना बाँट 

हिंदी सिर्फ़ एक सब्जेक्ट नहीं है 

इसे पढ़ाई के दो घंटों में ना बाँट 

हिंदी में झलकता है अपनापन 

इसे एलीट या ग़रीब में ना बाँट 

हर भाषा है अपने आप में महान

हिंदी भी है हमारी पहचान