कोई तो होगा इस दुनिया में

जो मेरे सपनों के जैसा होगा

मेरी मोहब्बत के जैसा होगा

मेरी चाहत के जैसा होगा

मुझमें कहीं जुनून सा होगा वो

मेरे लम्हों का सुकून सा होगा वो

मुझमें कहीं राहत सा होगा वो

मेरे होठों की मुस्कुराहट सा होगा वो

मेरी आंखों में इंतजार सा होगा वो

मेरी बाहों का एकलौत हकदार सा होगा वो 

मेरी सांसों में साज होगा वो,

मेरी जिंदगी में श्रृंगार सा होगा वो

मुझमें कहीं समाया सा होगा वो,

खुदा का अनोखा सौगात सा होगा वो

कोई तो होगा ऐसा जो मेरे सपनों के जैसा होगा

~ रितु राज