जिंदगी बड़े शिद्दत से मिलती है यारों

इसे बर्बाद ना करें

इस जिंदगी को इतना हसीन बनाइए कि

आपकी एक अलग पहचान हो

एक मिसाल कायम कीजिए।

नया इतिहास रच डालीए।

इतना जोश हो आप में कि

आपकी हर सांसे सिर्फ आपसे आपकी कामयाबी मांगे ।

आने वाले उस हसीन पल के लिए ।।

आप सवाल हो?

आप जवाब हो ?

आप प्रेरणा हो?

आपका व्यक्तित्व इतना निखरा हो कि

हर राही यह सोचने को मजबूर हो जाए 

क्या वाकई जिंदगी इतनी खूबसूरत है


-रितु राज