लाॅक डाउन

एक औरत के लिए

लाॅक डाउन

कहां होता है

क्योंकि उसके पास

घर होता है,

घर

जिसमें जिंदा होती है

भूख

स्वाद और

मां ग

जो पूरा कर सकती है

सिर्फ एक औरत।

एक औरत के लिए

लाॅक डाउन कहां होता है।

क्योंकि चूल्हे में

आग जलती है

क्योंकि देगची में

दाल पकती है

क्योंकि

धधकते तंदूर में

तैरती है

सिकी रोटी की खुशबू।

एक औरत के लिए

लाॅक डाउन

कहां होता है

क्योंकि

बनी ही नहीं वो चाभी

जो रोक पाए

इस धुरि का घूमना

क्योंकि

खाली नहीं रह सकती

नाश्ते की प्लेट

क्योंकि

ठंडा नहीं रहता

पूजा घर का दीया

क्योंकि

घर में शेष हैं सांसे.....

किसी औरत के लिए

लाॅक डाउन

हो ही नहीं सकता।

ऋतु मिश्र