चल ज़िंदगी थोड़ा और चल लें
थोड़ा पलाश चुन लें
बसंत को बाहों में भर लें...
चल जिंदगी
थोड़ा और चल लें
वो जो एक शूल आ गया था
उस गुलाब के साथ
बस... अभी हटाया है उसे...
आने वाले हैं बगिया में
मोगरा और रातरानी
फिर हरश्रृंगार को भी चुन लें...
चल ज़िंदगी
थोड़ा और चल लें...।
ऋतु मिश्र

