आंचल


कई दुपट्टों में


मैंने पाई


किनारो पर लगी गाँठ


अपनी अलमारी को


करीने से करते हुए...


मां का टोटका


था...


कुछ गुम जाए तो


अपने आंचल में


ईश्वर का नाम लेकर गाँठ बांधने


का..


कई घंटे से अकेली बैठी हूं...


अलमारी के सामने


अब वह कौन सी


गाँठ लगाऊं कि


ईश्वर लौटा दे


फिर मुस्कुराहट भरे


दिन ।


ऋतु मिश्र