याद है वो पहली मुलाकात,

वो कैफे,  वो काफी के मग, 

वो शोर और शोर में तुम्हारी प्यारी सी आवाज, 

वो मेरा शरमाना, 

हमारा बात करते करते रुक जाना

कितने यादगार पल थे, 

आज यूँही बैठे-बैठे वो पल याद आ गया,

गुजरा हुआ वो कल याद आ गया

अब तो ये सब एक सपना सा हो गया,

दूर जाता हुआ कोई अपना सा हो गया...।।।