माँ जब तू पास थी,
जिंदगी बहुत खुबसूरत थी,
सुबह की पहली किरण में
तेरा प्यारी सी मुस्कान
के साथ हमें जगाना,
वो तेरा प्यार से सिर पर हाथ फेरना,
ओर कहना उठजा जल्दी लेट हो जायेगी...।
तेरा वो सुबह जल्दी उठना,
दौड़ते भागते सब काम करना,
गरमा-गरम नरम मुलायम रोटियों
के साथ, लज़ीज सब्जियों का
स्वाद जिसमें प्यार था बेशूमार,
और फिर तेरा गरमा-गरम खाना
लेकर रोज़ स्कूल आना, माँ❣
बहुत याद आता हैं तेरा वो प्यार-ममत्व
स्कूल से आकर मेरा चेटर बॉस की
तरह शुरू हो जाना, दिनभर में हुई
हर बात को तुझे बताना,
और तेरा वो प्यार से निहारना और
कहना पहले कपड़े तो बदल ले
मैं कहीं जा थोड़ी रही हूँ,
फ़िर सुनुगी इत्मीनान से तेरी हर बात
गरमा-गरम खाने के साथ,
फ़िर मेरा वो झूठमुठ का रूठ जाना
और तेरा प्यार से मेरी ज़िद के
आगे हार जाना, माँ❣
बहुत याद आता हैं तेरा वो प्यार-ममत्व
देखते ही देखते समय पंख लगाये उड़ता गया,
जिम्मेदारियों की दहलीज़ पर खड़ी तेरी लाड़ली,
हर बात को मेरी सुनना-समझना
और अच्छे बुरे में फ़र्क करना सिखाना,
इतना सक्षम और साहसी बनाना,
कभी परेशानियों से ना घबराना,
हर चुनोतियों का सामना करने की सीख देना।
जिंदगी के हर सफ़र में मेरी हमराज,
मेरी दोस्त बन मुझे हर कार्य में निपुण बनाया,माँ❣
बहुत याद आता हैं तेरा वो प्यार-ममत्व
जब लाड़ली तो तूने विदा किया,
दिल से हर रिश्ते को संजोना सिखाया,
तेरी हर सीख को दिल से अपनाया मैंने,
पर असमय ही तेरा यू मुझे जिम्मेदारियों
के बीच अकेला छोड़ जाना,
बहुत तकलीफ़ देता हैं माँ,
बहुत थक गयी हूँ तेरे गोद में सिर रख
सकून की नींद सोने को तरस गयी हूँ, माँ
तेरी आवाज़ सुने बिना चैन नहीं आता,
काश तू लौट आती और मुझे अपने
आँचल में छुपा लेती, माँ
अपने अंतर्मन के द्वंद को अब किसे कहु माँ
काश ! तू लौट आती, माँ
बहुत याद आता हैं तेरा वो प्यार-ममत्व
बहुत याद आता हैं तेरा वो प्यार-ममत्व
ऋतु भटनागर✍
उदयपुर (राज.)

