बस तुम खुदसे मत हार जाना✍✍
आज का जो मंजर हैं,
उसे देख तुम मत घबराना,
ये पल जल्द ही बीत जाएगा,
बस तुम खुदसे मत हार जाना।
तकलीफ़ बहुत हैं जानती हूँ,
पर तुम यू ना घबराजाना,
धरना धीरज मन में तुम,
ये तूफ़ान जो उठा हैं
जल्द ही थम जाएगा,
बस तुम खुदसे मत हार जाना।
मत सोचो कि क्या बुरा होगा,
तुम ये सोचो अपने तो संग हैं,
ये सोच तुम हिम्मत हो उनकी,
उनको देख सिर्फ़ मुस्कुराना,
बस तुम ख़ुदसे मत हार जाना।
जानती हूँ हंसते-खेलते घर उजड़े हैं,
किसी के पिता का साया उठा तो
किसी ने मां, भाई, बहन, मित्रों को
खोया है, तो किसी का सिंदूर उजड़ा हैं,
चहु ओर अफ़रातफ़री मची है,
फिर भी तुम मत घबराना,
अपने हौसलों को बुलंद रखना,
बस तुम ख़ुदसे मत हार जाना।
आज ये कठिन पल तुम पर आया हैं,
देना मुश्किलों को डट कर जवाब,
देखना ये पल भी जल्द बीत जाएंगे,
फ़िर वहीं सकून के पल आएंगे,
जीत तो पक्की हैं क्योंकि ऊपर वाले
की नजरों में पाक हो तुम,
परिवार के सूत्रधार हो तुम,
सोचना ये डरने, घबराने का नहीं,
लड़ कर जीतने का समय,
बस तुम ख़ुदसे मत हार जाना।
बस तुम ख़ुदसे मत हार जाना।✍✍✍
ऋतु भटनागर✍
DilkeAlfaazRab(ऋतु)
उदयपुर.

