न आज की चिंता, न कल का फिक्र
शायद वो ज़िन्दगी जीने के दिन थे
वो भी क्या दिन थे.....

एक चॉकलेट चार टुकड़ो में बंटा करती थी
जहां पतंगे गले मिलकर कटा करती थी
हँसने गाने के दिन थे
वो भी क्या दिन थे.....

मिल जाये रब कभी
मांगू बस मैं यही
मुझे वो मेरा बचपन लौटा दो
मुझे मेरे दोस्तों से मिलवा दो
हाँ, वो हँसी वो खुशी
बस फिर वही बचपन लौटा दो
जिसमें खुशियों के दिन थे
वो भी क्या दिन थे.....