ये डराती भी है, समझाती भी है
वक्त का ये कैसा ख़ौफ है.....
सबक ये सिखाती है।

गैरो को अपना, अपनों को गैर बनाती है
एक दूसरे से दूर कर, रिश्तों में आग लगाती है
वक्त का ये कैसा ख़ौफ है.....
लोगों की अहमियत ये बताती है।

कभी इंसान को भगवान, तो कभी राक्षस ये बनाती है
किसी को रूलाती तो किसी को हँसाती है
वक्त का ये कैसा खौफ़ है.....
जीने का तरीका ये सिखाती है।

जो किया वही पाया हमनें
जो बोया वही काटा हमनें
फिर भी वही दोहराया हमनें
अब और सही नहीं जाती है
वक्त का ये कैसा खौफ़ है.....
ज़िन्दगी को तरसाती है।

ये वक्त जब गुज़र जायेगा
इतिहास में लिखा जायेगा
हम न सुधरे तो लौट कर फिर आयेगा
ये वक्त हमें बहुत कुछ सिखाती है
वक्त का ये कैसा खौफ़ है.....
जीने का सलीका सिखाती है।