जीवन के उन हसीन लम्हों को साथ लिए चलती हूँ
डगमगाते हुए कठिन रास्तों पर आपका विश्वास लिए चलती हूँ

आपसे ही मैं हूं, आपसे ही मेरी पहचान है
आपके बिन मैं क्या पापा आप ही मेरा अभिमान है
आपके हर अरमानों को लेकर आगे बढ़ती हूँ

आपसे सीखा है जिंदगी जीना, गिरना, सम्भलना,आगे बढ़ना.....
अपने मन में आपके प्यार, त्याग, आदर्शों का साया लिए चलती हूँ

मुश्किल वक्त में लड़ने का हौसला दे जाते हो
कभी अंधेरे से खींच उजाले में ले आते हो
जब भी हिम्मत हार जाती हूं पापा बस आप ही याद आते हो....

आपकी कमी बहुत खलती है पापा,
बस आपकी यादें है, कुछ पूरे न हो सके वादे है
तस्वीर से आप रोज मुस्कुरातें हो
जब भी गम में होती हूँ पापा बस आप ही याद आते हो.....