सुकून हो तुम

चैन भी तुमसे है

ऐतबार भी तुमसे है

मुझे प्यार भी तुमसे है


तुमसे मिलकर मेरी नींद है उड़ी

आंखो में न करार है

दिल में भी अरमां हज़ार है

इस दिल को तुमसे प्यार है


इज़हार तुमसे किया है

दीदार तुम्हीं से

इकरार भी तुम्हीं से है

मुझे प्यार सिर्फ़ तुम्हीं से है


ख़ुद को खोया तो

मुझमें सिर्फ तुम्हें ही पाया

अनजान थी मैं जब जाना तो सिर्फ़ तुम्हें ही जाना है


न समझ नहीं हूं थोड़ी नादानी करती हूं

तुमको हरपल खुदमें छुपा लेने का इरादा है

तेरे लिए मेरा प्यार खुदसे भी ज्यादा है


~ऋतिका