नया सवेरा आने को है
दीपक नया जलाओ यारो।
ख्वाबो की दुनिया के बाहर
कुछ करतब दिखलाओ यारो।
नए वर्ष में नव उद्दीपन
प्रखर धार, उल्लास भरा मन,
कामों में तत्परता लेकर
जीवन गीत बनाओ यारो।
उठो छोर आलस्य भरा मन
जीवन धन का करो स्मरण
पूर्ण करो वो सारी इक्षा
जिससे जीवन की है बन्दन।