सीमा पर दुश्मन आंख दिखाकर ललकार रहा
सत्ता पर बैठा शासक उसको दुत्कार रहा
जैसे कुत्ते का मालिक कुत्ते को हट हट कहता है
कुत्ता एक कदम पीछे हट कर फिर कदम बढ़ाता है
दुश्मन की क्या औकात जो आंख दिखाए
भारत मां के वीर सपूतों से आकर टकराए
खुली छूट दे दो हमको हम दुश्मन के होश उड़ाएंगे
नून, तेल रोटी खाना हो फिर भी जीत दिलाएंगे
सत्ता में बैठें शासक तुम राजनीति चमकाते हो
घर में दुश्मन घुस आया है कड़ा कदम ना उठाते हो।
लेखक- रितेश इंद्राश
