गिराया भी तूने उठाया भी तूने

उठाकर गले से लगाया भी तूने


महकते बदन को सुंघाया भी तूने

जो कुछ था सब कुछ लूटाया भी तूने


लूटा भी बहुत मैं लुटाया भी मैंने

तेरा साथ देकर बनाया भी मैंने


संभला बहुत संभाला भी मैंने

बच्चों के जैसा पाला भी मैंने


जागी रात भर जगाया भी मुझको

पिया भी तूने पिलाया भी मुझको।

लेखक- रितेश इंद्राश