"वो गांव का मौसम याद पुराना"


वो पीले-पीले सरसों के फूल

सुबह में लटकता शीत का बूंद


दिखने में मौसम बहुत ही सुहाना

सुबह मेरा उठना खेतों में जाना


सुहाना सा मौसम मेरा मुस्कुराना

उसमें भी चिड़ियों का अलग चहचहाना


सरसों के फूलों पर तितलियों का आना

उन्हें देखकर मेरा मस्त हो जाना


वो गांव का मौसम याद पुराना

दोस्तों के संग दूर-दूर खेलने जाना


मेंडो पर बैठकर गन्ना चबाना

दोस्तों के संग घंटो बातें बनाना


वह बचपन की बातें याद पुराना

कहां गए वो दिन वो मौसम सुहाना।१


लेखक - रितेश इंद्राश




"दुश्मन"


सीमा पर दुश्मन आंख दिखाकर ललकार रहा

सत्ता पर बैठा शासक उसको दुत्कार रहा


जैसे कुत्ते का मालिक कुत्ते को हट हट कहता है

कुत्ता एक कदम पीछे हट कर फिर कदम बढ़ाता है


दुश्मन की क्या औकात जो आंख दिखाए

भारत मां के वीर सपूतों से आकर टकराए


खुली छूट दे दो हमको हम दुश्मन के होश उड़ाएंगे

नून, तेल रोटी खाना हो फिर भी जीत दिलाएंगे


सत्ता में बैठें शासक तुम राजनीति चमकाते हो

घर में दुश्मन घुस आया है कड़ा कदम ना उठाते हो।२


लेखक- रितेश इंद्राश




"गिराया भी तूने उठाया भी तूने"


गिराया भी तूने उठाया भी तूने

उठाकर गले से लगाया भी तूने


महकते बदन को सुंघाया भी तूने

जो कुछ था सब कुछ लूटाया भी तूने


लुटा भी बहुत मैं लुटाया भी मैंने

तेरा साथ देकर बनाया भी मैंने


संभला बहुत संभाला भी मैंने

बच्चों के जैसा पाला भी मैंने


जागी रात भर जगाया भी मुझको

पिया भी तूने पिलाया भी मुझको।३


लेखक- रितेश इंद्राश




"खेत खलिहान"


खेत खलियान हरी हरियाली

गाने वाले कहां गए

बापू के जो भक्त थे पहले

वे इंसान कहां गए

गंगा यमुना जैसी नदियां

कल कल छल छल चलती थी

गंगा को जो मां कहते थे

वे इंसान कहा गए

स्वच्छ भारत और स्वच्छ देश का

वह अभियान कहां गया

आज देश की खुली हवा में

सांस लेना भी मुश्किल है

इस आधुनिकता की भीड़ में देखो

किसी को क्या पड़ी है

अरे अपनी तो बीत गई है भैया

बच्चों का थोड़ा ख्याल करो

एसी कूलर त्याग के भैया

खुली हवा में सांस लो

पेड़ पौधे तुम लगाओ इतना

ऑक्सीजन का व्यापार करो

खुद जियो खुशी से तुम

खुशी करो संसार को।४

लेखक- रितेश इंद्राश




"चंदा मामा"


बचपन से हमको मां ने सिखाया

चंदा है मामा तेरा यह बताया


मामा बता के मां ने खाना खिलाया

मेरा और चांद का रिश्ता बनाया


मैंने किताबों को पढ़ना जब सीखा

किताबों ने चंदा को ग्रह तब बताया


मैंने चंदा को मामा बताया

गुरुजी ने मुझको चार डंडे लगाया


मैं घर को गया फिर मां से बताया

मां तूने तो चंदा को मामा बताया


फिर क्यों गुरु जी ने डंडा लगाया

किताबों में चंदा को ग्रह क्यों बताया ?५


लेखक- रितेश इंद्राश





"तुम्हारे बाद ना जानें कौन आएगा"


तुम्हारे बाद ना जाने कौन आएगा

तुमसे जैसा रिश्ता है क्या बन पाएगा


हर बात तुम्हारी मुझे याद आएगी

तुम्हारे जैसा अगर कोई बोल जाएगा


तुम मुझे कितना समझती हो मेरी जान

दूसरा जो आएगा क्या समझ पाएगा


तुमसे दिल की हर बात खुल कर रख देता हूं

क्या किसी रिश्ते पर ऐसा विश्वास बन पाएगा


मुझे पता है तुम जैसा मिलना मुश्किल है

अगर कोई मिला तो जिंदगी संभल जाएगा


शायद इस जन्म में तेरा मेरा मिलना मुश्किल है

अगर कोई जन्म मिला तो खुदा से तुझे मागूंगा।६


लेखक- रितेश इंद्राश



"मुस्कुराहट ही गमों को छुपा लेता है"


मुस्कुराहट ही गमों को छुपा लेता है

जब गम में हो इंसान मुस्कुरा देता है


हमेशा हंसने वाले खुश नहीं होते मेरी जान

उन्हें बस गमों को छुपाना आता है


शायद तुमने रास्तों के कांटे नहीं झेले

हमने रास्तों के पत्थरों से घर बना लिया


यह दीवारें मुझसे कह रही हैं अब नही

हमने उन्हें सारी जिंदगी का दास्तान सुना दिया


जब कोई सुनने वाला ना हो दिवारे सुनती हैं

यूं ही नहीं लोग कहते हैं दीवारों के कान होते हैं।७


लेखक- रितेश इंद्राश




"होश में लाओ सियासत दानों को"


होश में लाओ सियासत दानों को

कुर्सी का मतलब बताओ सियासत दानों को


तुम्हारे बाप की जागीर नहीं है कुर्सी

प्रजातंत्र में प्रजा ही राजा बनायेगा


राजा वही बनेगा जो राजा का फर्ज निभाएगा

जो प्रजा को खुशी रखेगा और कल्याण चाहेगा


यह जनता बस भोली है मूर्ख मत समझना

खुद की कुर्सी के खातिर इस्तेमाल नहीं करना


जब प्रजा चाहेगी हाथ कटोरा आ जाएगा

राजा से रंक बन जाओगे तुमसे सहा ना जायेगा।८


लेखक- रितेश इंद्राश




"यहां न जाना वहां न जाना"


यहां न जाना वहां न जाना

इधर न देखो उधर न देखो

तो कहां के हम हैं

लड़की है साहब

किसने कहा कि हम कम हैं

आज जहाज हम उड़ाते हैं

गोलियां हम चलाते हैं

जिधर देखो उधर के हम है

हम बहन ,मां,दादी हैं हम ही नानी हैं

हम ही सृष्टि हैं हम ही दृष्टि हैं

हम ही सृजन हैं हम ही बीज हैं

हम नहीं तो तुम कहां हो

घर की लक्ष्मी आंगन की तुलसी हम

द्वार का दीपक घर की पहरेदार हम

बच्चों के सिपहसालार हम

तुम्हरे चौकीदार हम

अब बोलो हम नहीं तो तुम कहां हो

हम ही मित्र हैं हम ही सखा हैं

हम ही चंद है हम ही सुबह है

कहो नौकरानी या समझो तो खुदा है

हमसे जुड़ा तुम्हारा जीवन तुमसे जुड़ा हमारा जीवन

तुमसे हम हैं या हमसे तुम हो।९


लेखक- रितेश इंद्राश



"सबने लूटा सबने खाया"


खिलजी, मुगल, अंग्रेज आए सब ने लूटा सब ने खाए

मेरी मिट्टी मेरा देश मेरे ही लोगों को गुलाम बनाएं


कुछ तो था मेरी धरती में तभी खींचे अंग्रेज चले आए

सोने की चिड़िया मेरा देश सब ने लूटा बदल-बदल कर भेष


हूड आए तुगलक आए, आए मुगल अंग्रेज

सबकी एक भावना थी लूट लो सारा देश


मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया कह दिया अपना देश

जन भावना को कुचल कुचल कर बदल दिया मेरा देश


नरसंहार किया जनता का जो थे बड़े निर्दोष

तुगलक हो या मुगल हो चाहे रहे हो अंग्रेज।१०


लेखक- रितेश इंद्राश




"अखंड भारत हम बनाएंगे"


राष्ट्रभक्त हूं राष्ट्रभक्त हूं कह कह कर तुम आते हो

कुर्सी जैसे मिलती है तुम देश भूल जाते हो


पैसा, गाड़ी, बंगला के चक्कर में भ्रष्टाचार कराते हो

तुम खुद को जनसेवक कहके जनता को मूर्ख बनाते हो


राष्ट्र धर्म का पालन कर लो राष्ट्र हमारा बढ़ जाएगा

दिन रात खड़े हैं जो सीमा पर, उनका सीना तन जाएगा


हे भारत के नेता सुन लो सुधर जाओ तो उत्तम होगा

जिस दिन जनता को समझ आ गया, तेरा खेल भी खत्म होगा


सीमा पार से आतंकी बनकर मेरे देश जो आते हो

मेरा देश अब बदल गया है सीमा पर ठोक दिए जाते हो


मेरा देश अब सक्षम है अपना फैसला खुद लेता है

एक गर्दन के बदले में दस-दस गर्दन ले लेता है


पुलवामा जैसी गुस्ताखी करने को अगर विचार आए

मेरे मातृभूमि के अभिनंदन का चेहरा याद तुम कर लेना


अबकि हम तुम्हें माफ ना करेंगे घर में घुसकर मारेंगे

फिर ना कोई सीमा होगी अखंड भारत हम बनाएंगे।११


लेखक- रितेश इंद्राश




"अगर मगर मैं जिंदगी गुजर जा रही है"


लोग लोहे को लोहे से काट देते हैं

भाई-भाई के रिश्तो को बांट देते हैं


अगर-मगर में जिंदगी गुजर जा रही है

इधर-उधर में जिंदगी लोग काट देते हैं


सड़के भरी है मगर बिरानियत झलकती है

इंसान बहुत है इंसानियत कम झलकती है


कोई मर जाता है सड़कों पर तड़प-तड़प कर

किसी को मरने नहीं देते लोग, मरने की उम्र में


जब से बाजारों में टमाटर बहुत महंगा हो गया है

अमीर भी कह रहें है महंगाई बहुत हो गई है


चोर को चोर कह देना भी अब गुनाह हो जाता है

बात-बात पर देशद्रोह का मुकदमा हो जाता है।१२


लेखक- रितेश इंद्राश