राष्ट्रभक्त हूं राष्ट्रभक्त हूं कह कह कर तुम आते हो

कुर्सी जैसे मिलती है तुम देश भूल जाते हो


पैसा, गाड़ी, बंगला के चक्कर में भ्रष्टाचार कराते हो

तुम खुद को जनसेवक कहके जनता को मूर्ख बनाते हो


राष्ट्र धर्म का पालन कर लो राष्ट्र हमारा बढ़ जाएगा

दिन रात खड़े हैं जो सीमा पर, उनका सीना तन जाएगा


हे भारत के नेता सुन लो सुधर जाओ तो उत्तम होगा

जिस दिन जनता को समझ आ गया, तेरा खेल भी खत्म होगा


सीमा पार से आतंकी बनकर मेरे देश जो आते हो

मेरा देश अब बदल गया है सीमा पर ठोक दिए जाते हो


मेरा देश अब सक्षम है अपना फैसला खुद लेता है

एक गर्दन के बदले में दस-दस गर्दन ले लेता है


पुलवामा जैसी गुस्ताखी करने को अगर विचार आए

मेरे मातृभूमि के अभिनंदन का चेहरा याद तुम कर लेना


अबकि हम तुम्हें माफ ना करेंगे घर में घुसकर मारेंगे

फिर ना कोई सीमा होगी अखंड भारत हम बनाएंगे।


लेखक- रितेश इंद्राश