लोग लोहे को लोहे से काट देते हैं

भाई-भाई के रिश्तो को बांट देते हैं


अगर-मगर में जिंदगी गुजर जा रही है

इधर-उधर में जिंदगी लोग काट देते हैं


सड़के भरी है मगर वीरानियत झलकती है

इंसान बहुत है इंसानियत कम झलकती है


कोई मर जाता है सड़कों पर तड़प-तड़प कर

किसी को मरने नहीं देते लोग, मरने की उम्र में


जब से बाजारों में टमाटर बहुत महंगा हो गया है

अमीर भी कह रहें है महंगाई बहुत हो गई है


चोर को चोर कह देना भी अब गुनाह हो जाता है

बात-बात पर देशद्रोह का मुकदमा हो जाता है।


लेखक- रितेश इंद्राश