रिमझिम-रिमझिम बरखा आई, ठंडी-ठंडी चले पुरवाई,

आसमान में काले बादल घड़-घड़-घड़ हैं शोर मचाते,

इंद्रधनुष के सातों रंग आसमान की शोभा बढ़ाते,

सूरज की गर्मी को हरने पानी की शीतलता लाई,

रिमझिम-रिमझिम बरखा आई, ठंडी-ठंडी चले पुरवाई,

बारिश के मौसम में हर कोई खुद को बच्चा समझता हैं,

पानी के गड्ढों में हर कोई छप-छप छप-छप करता है,

काग़ज की कस्ती लेकर हर बच्चा घर से निकलता है,

इन बचकानी हरकतों में लौट कर फिर मस्ती आई,

रिमझिम-रिमझिम बरखा आई, ठंडी-ठंडी चले पुरवाई,

इस सुहावने मौसम में दिल पंछी सा हो जाता हैं,

लहर-लहर के लहर-लहर के गीत खुशी के गाता हैं,

मेंढक की टर-टर और कोयल की कूँ-कूँ के साथ,

मोर का सुंदर नृत्य लाई,

रिमझिम-रिमझिम बरखा आई, ठंडी-ठंडी चले पुरवाई।

लेखक- रितेश गोयल 'बेसुध'