तू खुद की तलाश कर, मुश्किलों को हताश कर ; उज्जवल है भविष्य तेरा, यूं ना इसको नIश कर | जो मुश्किलें हैं सामने, समझ न इसको अंत तू; डट जा इसके सामने, बना ले इसको शस्त्र तू | मेधा है जब उन्नत तेरा, बना है क्यूं मुलाजिम तू; तोड़ दे यह बेड़ियां, कर खुद को बुलंद तू | साक्षी है यह जमाना, जो गिरता है वह उभरता है; तू खुद को निखार ले, तू खुद को संवार ले | भ्रम है अगर तेरा, निर्णायक है जमाना मेरा; बना तू अपना रास्ता, इस मिथ्या पर प्रहार कर | व्यर्थ नहीं यह जन्म तेरा, इसको तू साकार कर; हौसले को कर इतना प्रचंड, जो जीवन को नई आकार दे | चल उठ खुद की तलाश कर, मुश्किलों को हताश कर; उज्जवल है भविष्य तेरा, यूं ना इसको नIश कर यूं ना इसको नIश कर……