किसी महफ़िल में उसका ज़िक्र आए और तू मचलाए ना,

तो समझ लेना आगे बढ़ चूका है तू ।


वो लम्हे कभी याद कर के उसकी यादों की धूल तेरी आँखो पे गिरे और आँखों से आँसू आये ना,

तो समझ लेना आगे बढ़ चूका है तू ।


कभी जाने अंजाने उसकी तस्वीर तेरे दिल मे उतरे और दिल धड़के ही ना,

तो समझ लेना आगे बढ़ चूका है तू ।


और किसी रोज चलते चलते उसका दीदार हो, आँखों से आँखे मिले पर कदम तेरे रुके ना,

तो समझ लेना आगे बढ़ चूका है तू ।