सपनों की एक दुनिया है,

प्यारा सा घर है,

घर खुशियों से भरा है,

घर में सांझ बेला सुहाती है,

प्रियशी ने तुलसी को सांझ दीपक जलाया है,

आंगन में प्रिय के साथ चाय का समय आया है।

सपनों सी ही प्रियशी है।

घुंघराले बाल है,

गुलाबों से भी कोमल गाल है,

नयन नक्श तीखे है,

कामुक बदन घुमावदार है।

रात्रि बेला आयी है,

यौवन ने ली अंगड़ाई है,

प्रियशी की जुल्फें खुली है,

होंठो पर शरारत आयी है,

बदन बदन एक हुए है,

अजीब सी सिहरन आयी है,

प्रातः काल कुंको ने जगाया है,

प्रियशी ने स्नान कर, 

घर धूप बत्ती से महकाया है,

एक नया सवेरा आया है,

जीवन को लक्ष्य नया दिखलाया है,

अब पुनः दिन भर की लड़ाई है,

जीतने को ही जो ठानी है।

ऐसे ही ये ज़िन्दगी हर दिन दोहरानी है।

सपनों की दुनिया है।