बुझी हुई राख के अंगारों को सुलगाने क्या वो आ गया है? 

वो देखो जुल्म मिटाने को आज खुद सौदागर आ गया है।


आंखों को झुका कर आवाजों को बैठाकर वो आ गया है, 

मगर वो जानता नहीं अपना दिवालिया करवाने वो आ गया है।


बच के रहना कहीं तुम्हारे कामों का हिसाब उसके हाथ ना लग जाए, अपनों को नीलाम करने वाला गया है।


आजकल खुद को मसीहा कहलवाने वाला आ गया है, 

सिर्फ हुक्म चलाने की इच्छा रखने वाला राज करने आ गया है। 


- ऋषि पारीक