अल्लाह भगवान के लिए

हर शबों आम के लिए

यह मन पे पड़े पर्दे हटा दो

यह...


मेरा तेरा बड़ा छोटा

बरसों से भोगते मां बाप के लिए

दुनिया के हिसाब जला दो

यह...


शक्ति शांति आधीन स्वाधीन

वसुधैव कुटुम्बकम के स्वार्थ के लिए

जंग के शंखनाद रुकवा दो

यह..


घुलना मिलना और भाईचारा

सुखद निर्वाण के लिए

आपस के बैर भुला दो 

यह ...