हर दिन बढ़ती गिनतियों को,

हर दिन जलती लकड़ियों को,

हर दिन मिलती तकलीफो को,

हर दिन बेमतलब पंक्तियों को,

याद रखेंगे याद रखेंगे।


जो ज़ख्म खाए हैं सबने,

जो दर्द पाए हैं सबने,

जो रातें जागी हैं जो शाम रोई हैं,

जो अपने खोए हैं,

याद रखेंगे याद रखेंगे।


यूं दर दर भटके हैं,

यूं पल पल मचले हैं,

यूं तिल तिल रोए हैं,

यूं दिन दिन भोगे हैं,

याद रखेंगे याद रखेंगे।


हो गलती किसी की भी,

आमो की खासों की,

बेनाम पहचानों की,

सजा सबको हैं मिली,

कसूरवार या बेकसूर कोई,

मशहूर या मजबूर कोई,

याद रखेंगे याद रखेंगे।