हताश निराश खाली बैठने से क्या मतलब
कुछ नहीं करने में कैसा लाभ
आशा उल्लास देख मन में होंगे कही
तू एक पग बढ़ा तो सही।
कोई फर्क नहीं पड़ता कितनी ही बड़ी हो समस्या
छुपाने से कभी ठीक नही हुई पीड़ा
सबको साथ ले ले जो चाहते हैं तेरी खुशी
तू एक पग बढ़ा तो सही।
क्या हुआ अगर कोई पहले पोहोंच गया
क्या हुआ की तूने अभी शुरू भी नहीं किया
कोई थोड़े ही एक दिन में बन जाता हैं महारथी
तू एक पग बढ़ा तो सही।
अगर सफलता कभी मिले तो रुक मत जाना
उसी दिशा में बढ़ते चले जाना
सब देखेंगे तेरी कश्ती कहा तक पहुंची।
तू एक पग बढ़ा तो सही।
