जाने वाले यादें भी ले जा

जो की थी सारी बातें भी ले जा।


छोड़ गया जो तू अब कौन साथ देगा

जो बिताए थे साथ वो एक एक पल भी ले जा


जाने...


जो भी अपने थे तेरे वोह आज अकेले पड़ गए

उन सबके ज़हन से अपना खुशनुमा चेहरा भी ले जा


जाने...


रिश्ते जो बने थे इतने वो सारे आज टूट गए

इन सारी अधूरी कहानियों की शुरुआत भी ले जा।