बस 25 के करीब पहुंच रहा हूं
क्या कर रहा हूं
क्या कह रहा हूं
यह में क्या सोच रहा हूं
बस...
जो कर रहा हूं वोह करना हैं
या जो करना था वोह करना हैं
यह में क्या कर रहा हूं
बस...
शादी ब्याह रिश्ते नाते
भूल चूक और बिसरी यादें
यह मैं क्या ढो रहा हूं।
बस...
भूत को भविष्य में
भविष्य को वर्तमान में
यह मैं क्या देख रहा हूं
बस...
सफलता को खुशी से
असफलता को गम से
यह मैं क्या तोल रहा हूं
बस...
मृत्यु सुख हैं
जीवन दुख हैं
यह मैं क्या जी रहा हूं
बस...
