गगन से ऊंचा गांव


हरियाली हरदम हरहराती वह है गांव,

वसुधैव कुटुंबकम का आदि कहलाती वह है गांव,

शहरों के सबेरों में जहां संस्कार शांत हो जाते,

वही सभ्यता संस्कृति को गले लगाती वह है गांव।


प्रेम अद्भुत ही है और रहेगा अपनी जन्मभूमि से,

फर्क पड़ेगा नहीं कभी वहां किसी भी कमी से,

हां वहां जाति-पाति में भेद है तो जरूर,

पर दूर हो जाएंगे जब हम वहां पहुंचेगे शहरों की जमीं से।


         °°°• श्वेता मिश्रा