आज चाय पीते हुए सोचता हूँ

एक कप चाय बनने में बस छह-सात मिनट लगते हैं,

मगर उसका एहसास घंटों, कभी उम्र भर रहता है।

शायद चाय सिर्फ़ दूध, पानी, चीनी और पत्ती नहीं,

बल्कि वे कुछ पल हैं जो हम अपने लिए बचा लेते हैं।

और कुछ लोग भी तो ऐसे ही होते हैं

थोड़े समय के लिए आते हैं,

मगर जाते-जाते ऐसा एहसास दे जाते हैं

जो बहुत देर तक भीतर रहता है।

फ़र्क़ बस इतना है

चाय का प्याला ख़ाली हो जाता है,

कुछ लोग चले जाने के बाद भी

हमें अपने एहसास से भरते रहते हैं।

— रिग्वेदा सतीश बर्डेकर