गुल ने काँटों से कहा,“तू भी मेरा हिस्सा है",

रंग मेरा है मगर दर्द तेरा किस्सा है।

बाग़ में खिलके भी तन्हा रहा मुद्दत भर,

ख़ुशबुओं में भी किसी याद का साया-सा है।

हमने समझा था बहारों में सुकूँ मिल जाएगा,

गुल ने हँसकर कहा,“हर फूल का अंजाम ख़िज़ाँ है।"

-रिग्वेदा बर्डेकर l رِگْویدا بَردیکَر l