बेटी हूँ तो क्या...??
क्यों मैं सीमाओं में बाँधू खुद को
उड़ने से न रोक मुझे, क्यों परों के मेरे काट रहा है?
क्यों भूला तू मैं ही तो हूँ
तेरा भार वहन किये, इस सृष्टि चक्र पर चलती हूँ
तेरे जन्म से आह्लादित मन, तेरी पीड़ा भी सहती हूँ
घर कोने कोने मेरी किलकारी गूँजे... सुन तो जरा
कितने रंग भर जाती तुझमें..ए पुरूष. सुन तो जरा
मैं ही तो हूँ, तेरा घर रोशन करने सब छोड़ आती हूँ
मैं ही तो हूँ, सींचती हूँ अस्तित्व तेरा भर प्रेम-भाव
मैं माँ तेरे जीवन से दुःख तेरा सारा हर लेती हूँ
मैं पत्नी जीवन अंत तक तेरी व्यथा खुद में धर लेती
मैं बेटी तेरा आँगन भर औरों का आँगन भरती हूँ
फिर क्यों..ए पुरूष- सुन तो जरा...कह तो जरा...
क्यों मुझे तलों में ढांकना चाहता है
क्यों मैं अथाह वेदना सहती हूँ
क्यों मुझे व्यथित कर खुश है इतना
क्यों मुझे झुकाने का उन्माद तुझे है
क्यों इतनी पीड़ा तू मुझको देता है
ए पुरूष- सुन तो जरा...कह तो जरा...
बेटी हूँ तो क्या...??
क्यों मैं सीमाओं में बाँधू खुद को

#रश्मि, वडोदरा
स्वरचित रचना

#कविशाला
#साहित्यनामा #हिंदी_पँक्तियाँ#hindipoetry #PanktiyaanOfficial @sahityadarpan @Kalamshala @kavya_ghar @kavitaaayein @kavitakosh @hindinama