ऐ देस मेरे
क्या कहूँ तुझे
तेरी आन लिए विचरता हूँ।
कण कण तेरा
मुझमें शामिल
मैं रंग तिरंगा लिए फिरता हूँ।
यूँ धूमिल अस्तित्व मेरा
पहचान मेरी है तुझसे
मैं तुझमें खुद को लिखता हूँ।
मैं किस भारत की बात करूँ
तुम विस्मित ही रह जाओगे
सदियों का गौरव है मुझमें जो
मैं आज कथा वो लिखता हूँ।
इक सोने की चिड़िया इठला कर जब
अफगानिस्तान से उड़ान भरती थी
वो पंख सुनहरे क्या पुछो
म्यामांर में जा कर भी न थकती थी।
मैं उस भारत की बात करूं
जिसने संघर्ष भी झेला है।
जिन्हें शरण दिया हमने झुक कर
हर बार उसी लूटा था।
अब बात सुनो इस भारत की
सर फक्र से मेरा उठता है।
या बात सुनाऊँ उन वीरों की
गर्व से मस्तक झुक जाता है।
विस्तार हुआ कम लेकिन
इस आन को झुका न पाया कोई।
तुम आँख उठा कर देखो चहु ओर
बस शान तिरंगा लहराएगा
प्रताप, शिवाजी, लक्ष्मी जैसे वीरों ने
अपना कर्तव्य निभाया था।
उस देश को स्वतंत्राता हैं देन उनकी
जिन्हें सेनानियों ने खून से सींचा था।
वो गया जमाना जब हम
तेरी आँखों में चुभते थे।
अब नज़र उठा कर देख भी लो
हम आँख निकाल कर आते हैं।
ये धैर्य हमारा ही है जो
तुम धरती पर मेरे सीना ताने चलते हो।
है वीर हमारे ऐसे भी जो
जो छण में तुमको नतमस्तक कर सकते है।
दुर्ग हिमालय का शान है तो
कन्याकुमारी में सागर पाँव पखारे है
गंगा-यमुना की कल-कल ध्वनि
तन-मन को पावन कर जाती है।
है पावन धरती महापुरुषों की
जहाँ वीरांगनाओं ने भी पुरुषार्थ लिया।
हम भारत के वासी मां तेरे खातिर
अपने खून भी समर्पित करते है।
नवल स्वप्न नव भारत का
हम विश्व इतिहास रचाएंगे
फिर कहलायेंगे सोने की चिड़िया
हर भारतवासी का अरमान है ये।
#रश्मि
मौलिक रचना

