मैं वो बहन ही नहीं जो कहे कि आप मेरी रक्षा करना... मैं वो बहन भी हूं जो आपकी रक्षा के लिए खड़ी होगी मैं वो बहन ही नहीं जो कहे कि भैया राखी के बंधन को निभाना... मैं वो बहन भी हूं जो खुद भी इस रिश्ते को निभाएगी... आपको जब जब एक सहारे की ज़रूरत होगी मेरे भाइयों... बस कह भर देना.... ये बहन आपके लिए दौड़ी चली आएगी...
