गर चाहो कभी किसी के प्यार को आज़माना...

तो सुख में नहीं उसे दर्द में आवाज़ लगाना....

तुम्हारे लिए दुनिया छोड़ दे तो उसके हो जाना

दुनिया के लिए तुम्हें छोड़ दे तो खुद ही समझ जाना...

- ऋचा अनिरुद्ध

 

दूर कहीं से गीली मिट्टी की सौंधी सी महक..

बिछड़े दोस्त की याद की तरह आती है...

कुछ पाने की खुशी कुछ छूट जाने का मलाल...

- richa anirudh

 

दिमाग तो जानता है तुम नहीं आओगे..

क्या करें कमबख़्त दिल को इंतज़ार की आदत सी पड़ गई है

- richa anirudh

 

आज एक दिन और गुज़रा तेरे इंतज़ार में...

आज थोड़ा सा और गुज़र गई मैं

- richa anirudh

 

उनसे दूर जाने का यही ईनाम क्या कम होगा...

भूले भटके शायद कभी उन्हें हमारी याद ही आ जाए -

- richa anirudh

 

माना उस शाम की यादें बहुत रुलाती हैं

मगर भूल गए तो जिएंगे कैसे

- richa anirudh

 

नज़रों से गिराया...

दिल से भी निकाला तुझको मगर,

कमबख्त आंसू और धड़कन धोखा दे ही जाते हैं...

- richa anirudh