देखकर की है अनदेखी तेरी गुस्ताखियां मैंने,

महसूस की है खुद की खुद से बैचेनियां मैंने।


तुझे पाकर खोया या खोकर पा रही हूँ,

मालूम कहां है कुछ, बस चले जा रही हूँ।


तेरी कशिश है ये, या है मेरी ये ज़िद,

क्योंकि तुझे बस पाना ही नहीं है मेरा मकसद।


तुझे है इल्म इस बात का, बस यही काफ़ी है फ़िलहाल,

ना कहा तुझसे कुछ, इस बात का तो नहीं रहेगा कोई मलाल।


-ऋचा-