चलो! आज कुछ लिखते है,

जरूरी नहीं, हो अल्फ़ाज़ सही

हो शानदार आगाज़, जरूरी नहीं।

बस लिखने का है मन किया,

मन के विचारों को कागज़ पर उकेरने को जी किया।

किसी शायर के शेर नहीं

ना ही लिखनी है कविता किसी कवि की।

बस लिखना है कुछ ऐसा जो,

उकसाये तुम्हे भी लिखने को,

वैसी लिखूं मैं बात कोई

पढ़ो जिसे और मन करे चलो मैं भी कुछ लिखूं

कागज़ के इन कोरे पन्नों को मैं अपने मन की स्याही से भरूं

देखी है कभी इतनी स्वच्छंदता?

तुम उकेरो शब्द और कागज़ बोलने लगे!

अगर नहीं 

तो चलो!

सपने अपने खुद से साझा करते हैं ,

आज कुछ लिखते है।


-ऋचा-