ज़र्रा-ज़र्रा इश्क़ कि फ़िज़ाएँ हो गई,
क्या पता किस की ख़ताएँ हो गई।
कोई गया था मुझे यूँ छोड़ कर,
मेरी ख़्वाहिश तो क़ज़ाएँ हो गई।
पहुंची होगी उस तक बातें ये मेरी,
अब तो दुआएँ भी दवाएँ हो गई।
कब तक समझते आँखों से मुहब्बत हम,
ख़ामोशी का गला घोटा तो सदाएँ हो गई।
यूँ तो ओढ़े फिरते है लोग चादर ग़म की,
अब तो हमारी मुहब्बत भी क़बाएँ हो गई।

