तुम ही एक शख़्स हो, जिसके सहारे चलता हूँ,

हाँ तुम ही वो शख़्स हो,

जिसकी दरिया में प्यार का साहील ढूंढता हूँ।

तुम्हें पाने को गलतियाँ करता हूँ,

तुम्हारे लिए ही गलतियों से सीखता हूँ।

तुम्हारी रेहमत ने मुझे गुनहागार बनाया है,

रहज़न बन,

अपना ही दिल चुरा कर तुम्हारे हाथों में सौंपा हैं।

तुम न दिखो मुझे तो दिन अधूरा सा लगता है

अगर बात न करों तो रात नहीं कटती है।

जब तक मिल न लूँ तुमसे,

वो नई सुबह भी पुरानी सी लगती है।

तुम्हारे होंठों से जब तक शब्द न सुनू,

तो कानों को संतुष्टि नहीं मिलती हैं,

कुछ तलब सी लगी रहती है तुम्हारी आज-कल मुझे।

कुछ सुरुर सा चड़ता है तुम्हारे संग,

तो हर रोज बातों में नई खुशबू महकती है।

मेरे सारे ख़्वाब तुम्ही पर रुके है,

तुम मेरे हर एक ख़्वाब में बसी हो,

मै मेरे ख़्वाब के सहारे चलता हूँ,

तुम ही वो शख़्स हो, जिसके सहारे चलता हूँ ।