तू साथ है ना मेरे,
तो मुझे क्या डर है।
मेरे हर गम मे मेरी हर परेशानियों में,
तू साथ है मेरे।
कभी तो यूँ लगता है की जी रहा हूँ तेरे सहारे से,
एक हौसला बन कर खड़ा है तू,
बे-फ़िक्र हूँ मैं जब तक तू साथ है मेरे।
न जाने क्या आदत सी बन गया है तू,
क्या बारह बरस के रब्त का असर है ये
या क्या पता, बस तू साथ है मेरे,
इतना इल्म है मुझे कि तू साथ है मेरे।

