यार ये कैसी दुश्वारियाँ है हमारे बीच
हम लगाकर कान एक-दूजे के होंठो पर
जब भी बात करते है
हमेशा सुनते हैं दरारे आवाज़ों की
हलो... हलो... करते-करते आधा वक्त गुज़र जाता है
और आधा वक्त उस ही बात को दोहराने में गुज़रता है
जो सामने वाले को ढंग से सुनाई न दी
शायद ये असर है तक़द्दुम और फ़ासलों का
कि हमारी आवाज़ पीछे छूट गई हैं।

हाँ आज-कल यूँ ही होता है
जब मैं किसी से फोन पर बात करता हूँ।