साँसो में से निकलता है धूआँ
सीने में कोई आग सुलगती है
बिती जाड़ो कि शब में
जलाए हुए कुछ अलाव
अब भी बुझे नहीं है शायद
जिस में फेंक दिए थे
एक नन्हे से रिश्ते के सारे किर्चे
उस ही में से उठ रहा होगा काला धूआँ
कहो किसी से हवा दे दे
या तो बुझा दे
या फिर से जला दे उसे
अब साँसो से निकलता है धूआँ
काला धूआँ एक रिश्ते का
अब दम घुटता है मेरा।