मुझ से कैसे सवाल करते हो
और फिर बा-कमाल करते हो
अब तो इस बात पे भी लड़ते हो
यार कितना बवाल करते हो
नाम होठों पे ला के मेरा तुम
मुझ को क्यो बद-खिसाल करते हो
तोड़ दो तुम ये दिल ही तो है अब
काम ये बे मिसाल करते हो
जब किसी को नहीं बसाना फिर
दिल की क्यो देख-भाल करते हो
तुम ने चाहा जो वो हुआ मुझ पर
अब ये क्यो इब्तिहाल करते हो
प्यार गर मुझ से ना सही तो ठीक
प्यार क्यो इब्तिज़ाल करते हो
बात सारी ये कर के तुम मुझ को
हाँ सदा पुर-मलाल करते हो
तुम को सब 'बेशुमार' मान गए
हाँ जी हाँ तुम कमाल करते हो

