मैं मेरे ख़्वाबों की सर-ज़मीं से बिछड गया हूँ।
शायद ज़ियादा बडा हो गया हूँ
ख़्वाब जो पहले आते थे,
वो अब नहीं आते
अब हक़ीक़त आती है।
सच्चाई जो सोने नहीं देती।
अब मुस्तकबिल दिखाई देता है
पहले नींद आती तो ख़्वाब देखा करते थे,
अब हक़ीक़त की थकान लिए सो जाते है,
कि कल फिर हक़ीक़त में जीना है।
लेकिन अब मुझे फिक्र रहती है कल की,
की कल मैं तो रहूँगा
पर ये कल रहें ना रहें।
गर कल नहीं रहा तो क्या होगा?
मैं बडा हो गया हूँ,
मूझे कल की फिक्र रहती है।
