कुछ साँसें बचा रखी है मैंने
मेरी साँसों के बीच
वो साँसें मेरी नज़्मों कि
जब कोई नज़्म पैदा होती है
तो जान ड़ाल देता हूँ उस में
जैसे वो मौल्वी झाड़ कर मुझ को
उतार कर सारी बुरी नज़रें
फूँक देता है कुछ दुआएँ मुझ पर
उसे लगता है
कि वो मेरे दिन बढ़ा रहा है
क्या ख़बर उसे
कि मैं वैसे ही लंबा जीऊंगा
हाँ, मेरी नज़्में भी यूँ ही इतराया करती है
फिर भी देकर साँसें अपनी
एक नन्ही सी नज़्म को बडा कर देता हूँ
साँसें आते ही
मेरे कुछ जज़्बात भी आ जाते है इनमें
वो नज़्में फिर मेरी लगती है।
:- Rhythm Sharma
