खोटा सिक्का चला के देखूँगा
ख़ुद को मैं आज़मा के देखूँगा
प्यार फिर कर के ख़ुद को मैं या तो
मार कर या बचा के देखूँगा
मैं बना कर कभी तेरी तसवीर
दिल से उस को लगा के देखूँगा
काम तदबीर आई ना तेरी
तो मैं फिर ज़हर खा के देखूँगा
पास उस के है अब इलाज मिरा
तो दवा मैं करा के देखूँगा
जो सिखाई तू ने इबादत यार
ये इबादत निभा के देखूँगा
प्यार फिर सीखना है मुझ को अब
फिर उसे मैं गवा के देखूँगा
गर ना जागा मैं नींद से कल यार
तो मज़े फिर कज़ा के देखूँगा
