खोटा सिक्का चला के देखूँगा
ख़ुद को मैं आज़मा के देखूँगा

प्यार फिर कर के ख़ुद को मैं या तो
मार कर या बचा के देखूँगा

मैं बना कर कभी तेरी तसवीर
दिल से उस को लगा के देखूँगा

वो मिले बे-नका़ब मुझ से तो
फिर नज़र मैं उठा के देखूँगा

काम तदबीर आई ना तेरी
तो मैं फिर ज़हर खा के देखूँगा

चाँद महबूब है तिरा तो मैं
तुझ को उस से चुरा के देखेँगा

पास तेरे यूँ ख़ुद को देखूँगा
ख़्वाब में तुझ को ला के देखूँगा